
Ravi ji….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़्रांस में स्टूडेंट्स के बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों के लिए इस्लाम और माइग्रेशन को जिम्मेदार ठहराया ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल नेटवर्क पर एक पोस्ट में कहा फ़्रांस में जो हो रहा है वह नियंत्रण से बाहर बड़े पैमाने पर हो रहे प्रवासन से कम कुछ नहीं है उन्होंने कहा यह स्कूलों के बारे में नहीं है यह इस्लाम के बारे में है जो एक महान देश पर कब्ज़ा करना चाहता है ट्रंप ने अपने दावों के बारे में विस्तार से नहीं बताया और न ही कोई सबूत पेश किया फ्रांस में अभी तक राजनीतिक विचारधारा के अलग.अलग हिस्सों से किसी ने भी स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट और किसी धार्मिक या पहचान से जुड़े मुद्दे के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं किया है लेकिन ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोग अगले महीने होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले इमिग्रेशन को लेकर अपनी बात मजबूत करने के लिए फ्रांस में हो रहे प्रदर्शनों का इस्तेमाल कर रहे हैं
अगर प्रदर्शनों की बत करे तो फ़्रांस में सितंबर के अंत से फ़्रांस के छात्रों ने बेहतर स्थितियों की मांग को लेकर देशभर के सैकड़ों हाई स्कूलों के दरवाज़े बंद कर दिए हैं इन प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों के साथ छिटपुट झड़पें भी हुई हैं फ़्रांस के स्कूलों में ज्यादा निवेश की मांग को लेकर हाई स्कूल और विश्वविद्यालय के छात्रों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी हैं देश के कुछ सबसे बड़े यूनियनों का गठबंधन भी उनके साथ शामिल हो गया है स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक माता.पिता और यूनियन कार्यकर्ताओं समेत वयस्क लोग सफेद पट्टियां पहनकर जमा हुए हैं
छात्रों ने सैकड़ों स्कूलों को बंद कर रखा है पिछले एक सप्ताह में 215 युवा और 715 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जबकि 6 000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है सोमवार को स्टन ग्रेनेड से एक छात्र का हाथ उड़ गया था जिसके बाद गुस्सा और बढ़ गया इससे पहले प्रदर्शनों के दौरान एक अन्य छात्र के सिर पर आंसू गैस का गोला लगा था