
Ravi ji /EDITOR IN CHIEF/ TheViewsTime

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स को मिली जीत के बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का पार्टी पर नियंत्रण खत्म हो गया है। वहीं 27 अक्टूबर को हुए चुनावों के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संसद में बहुमत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दोनो की जुगलबन्दी से ईरान के खिलाफ शुरू सैन्य अभियान में ये दोनों शीर्ष नेता अब अपने.अपने मुल्कों में गंभीर राजनीतिक संकट से घिर चुके हैं। हलाकि इनके इरादों की बात करे तो इनके इरादों पर पानी फिरता नज़र आ रहा है दोनो शीर्ष नेताओ ने जो ख्वाब देखा था कि खमेनेई के खातमें के बाद ईरान समेंत पूरे अरब सागर पर हमारा नियंत्रण होगा और दुनिया के तेल ज़खीरे पर हमारा कब्जा होगा वह सपना अधूरा रह गया है हलाकि तेहरान में अयातुल्ला अली खमेनेई के मारे जाने के कई महीने बीतने के बाद भी यह संघर्ष किसी निर्णायक मुकाम पर नहीं पहुंच सका है। न तो युद्धक्षेत्र में कोई स्थायी विजय मिली है और न ही कूटनीतिक मेज पर शांति का कोई रास्ता निकला है।
यहां बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इन दोनों नेताओं के बीच की यह साझेदारी अब किस दिशा में जाएगी क्या ये राजनीतिक झटके उन्हें ईरान के साथ किसी समझौते की ओर ले जाएंगे या फिर वे और भी सख्त रुख अपनाएंगे। यह कहना मुसकिल होगा कि ट्रंप जुगलबंन्दी क्या करने वाली है हलाकि की ट्रंप के पिछले रिकार्ड बताते है कि उनकेे किए वादो पर कोई भी अमली जामा नही पहनाया गया है वह कहते कुछ है और करते कुछ है उनकी इसी उथल पुथल राजनीति के कारण हुए चुनाव में उनको करारी हार का झटका लगा है।
जाने कैसे रहे ट्रंप के मिडटर्म चुनाव के नतीजें
एक समाचार रिर्पोट के अनुसार मिडटर्म चुनाव के नतीजों नेवाशिंगटन की सत्ता का गणित बदल दिया है। डेमोक्रेट्स ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल किया है वही डेमोक्रेट्स ने सीनेट की कम से कम सात सीटें जीती हैं जिनमें कंसास आयोवा टेक्सास ओहियो मेन नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना शामिल हैं। डेमोक्रेट्स ने दो दर्जन से अधिक उन कांग्रेसनल जिलों पर कब्जा किया जहां 2024 में ट्रंप ने दोहरे अंकों की बढ़त से जीत हासिल की थी। जनवरी 2027 में डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ़रीज़ के अमेरिकी इतिहास के पहले अश्वेत स्पीकर बनने की प्रबल संभावना है।
जॉर्जिया में कीशा लांस बॉटम्स पहली अश्वेत महिला गवर्नर चुनी गईं। ओहियो में डॉ एमी एक्टन ने ट्रंप समर्थित विवेक रामास्वामी को हराया जबकि टेक्सास में जीना हिनोजोसा पहली लैटिना गवर्नर बनीं।
सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया में अपनी सीट बरकरार रखी पिया डंडिया ने फ्लोरिडा.22 से जीत दर्ज की और अरुणा मिलर मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर के पद पर दोबारा चुनी गईं।
ट्रंप ने अपनी ओर से खारिज की चुनाव नतीजों की हार
ट्रंप ने इस बात को खारिज कर दिया कि यह नतीजा उनके लिए कोई व्यक्तिगत झटका है। उन्होंने कहा कि वे खुद तो चुनाव मैदान में थे ही नहीं। उन्होंने कहा मैं तो चुनाव मैदान में था ही नहीं और अगर होता तो हम भारी बहुमत से जीतते!
हलाकि राजनीतिक सच्चाई यह है कि जनवरी से शुरू होने वाली नई कांग्रेस ट्रंप प्रशासन की नीतियों सैन्य खर्चों और नियुक्तियों की गहन जांच करेगी।
वही चुनाव नतीजों और एग्जिट पोल्स से साफ है कि मतदाताओं की नाराजगी के केंद्र में महंगाई और ईरान युद्ध दोनों मौजूद थे।वही मिली जानकारी के अनुसार 90 प्रतिशत मतदाताओं ने महंगाई को मुख्य मुद्दा माना और 66 प्रतिशत ने बढ़ती कीमतों के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया। करीब 60 प्रतिशत लोगों ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को गलत ठहराया। होर्मुज जलडमरुमध्य में तनाव के कारण कच्चे तेल और डीजल की कीमतों में उछाल ने सीधे अमेरिकी परिवारों के बजट पर चोट की। वही ट्रंप ने वादा किया था कि वे विदेशी सैन्य संघर्षों से दूर रहेंगे लेकिन वेनेजुएला और ईरान में वे उलझ गए। ईरान के मोर्चे पर उन्हें कोई निर्णायक सैन्य या राजनीतिक जीत नहीं मिली।
जानकारो का कहना है कि अमेरिका एक ऐसे गतिरोध में फंस गया है जहां से न तो वह जीत सकता है और न ही आसानी से बाहर निकल सकता है। नई कांग्रेस ट्रंप के युद्ध संबंधी बजट और सैन्य फैसलों पर कड़ा अंकुश लगाएगी। साथ ही अगर अमेरिकी सरकार जनता की इच्छा के खिलाफ गई तो उसे कड़े जवाब का सामना करना पड़ेगा।
अब बात आती है ट्रंप के भाई नेतन्याहू की मुश्किलो की।
27 अक्तूबर को इजरायल में हुए संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका दिया है। 120 सीटों वाली नेसेट में नेतन्याहू के लिकुड नीत दक्षिणपंथी गठबंधन को महज 53 सीटें मिली हैं जो 61 के जादुई आंकड़े से 8 सीटें दूर है। गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं जबकि अरब पार्टियों ने रिकॉर्ड 19 सीटों पर कब्जा किया है। लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ा एकल दल बनी हुई है लेकिन सरकार बनाने का रास्ता साफ नहीं है।
बहुमत न मिलने से हताश नेतन्याहू ने अरब पार्टियों पर चुनाव चोरी करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा आतंकवाद का समर्थन करने वाली अरब पार्टियों ने आपराधिक कृत्यों और अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए चुनाव चुराया है। विपक्षी नेता गादी आइसेनकोट ने नेतन्याहू के आरोपों को चुनाव परिणामों को अवैध ठहराने की साजिश बताया। राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने भी पूरे समुदाय को लांछित करने के लिए प्रधानमंत्री की खिंचाई की। इजरायल के चुनाव आयोग ने भी चुनाव प्रक्रिया में किसी भी व्यवस्थित धांधली के दावों को खारिज कर दिया है।
विदेशी प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 2 नवंबर को राजनयिक सूत्रों ने खुलासा किया कि नेतन्याहू ने ट्रंप से अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद ईरान पर त्वरित और व्यापक हवाई हमले शुरू करने का आग्रह किया था। जानकारों का मानना है कि देश में सुरक्षा संकट गहराने से नेतन्याहू को विपक्षी दलों के साथ लेकर एक आपातकालीन राष्ट्रीय सरकार बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में हुई बातचीत में ट्रंप ने किसी नए हमले की सीधी सहमति नहीं दी थी।
हलाकि जाकारो का मानना है कि ट्रंप नेतन्याहू के उस झांसे में आ गए जिसमें उन्हें लगा था कि ईरान के मसले को एक ही झटके में हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है लेकिन इसने अमेरिका को एक अंतहीन दलदल में फंसा दिया।
बड़ा सवाल है कि अब आगे क्या होगा
जनवरी 2027 से वाशिंगटन में ट्रंप को विरोधी डेमोक्रेटिक कांग्रेस का सामना करना होगा जो युद्ध के औचित्य खर्च और सैनिकों की तैनाती पर सवाल पूछेगी। दूसरी ओर यरुशलम में नेतन्याहू के पास सरकार बनाने के लिए सीमित समय है।
दोनों नेता यह जताना चाहते हैं कि कमान अभी भी उनके हाथों में है लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों के हाथ बंध चुके हैं। आने वाले हफ्तों में यह तय होगा कि क्या कतर के जरिए चल रही अप्रत्यक्ष वार्ताएं किसी युद्धविराम समझौते में बदलती हैं या फिर राजनीतिक दबाव से घिरे ये दोनों नेता अपनी साख बचाने के लिए पश्चिम एशिया को एक और विध्वंसक टकराव की आग में झोंकते हैं।