द व्यूज़टाईम ब्यूरों दिल्ली……….

देर रात दिल्ली.एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 4 9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का अधिकेंद्र उत्तराखंड के चमोली में था जिससे लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
दिल्ली सहित एनसीआर में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके दिल्ली के आसपास के इलाकों के अलावा हरियाणा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का अधिकेंद्र उत्तराखंड में चमोली था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 9 थी और इसकी गहराई जमीन से 13 किमी नीचे थी। भूकंप का समय रात 10 23 बजे रहा। जब अधिकतर लोग सोने की तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक धरती हिलने लगी। शुरुआती जानकारी में अभी कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। दिल्ली और एनसीआर की ऊंची इमारतों में लोग बेहद भयभीत हो गए। इंटरनेट मीडिया पर लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।