द व्यूज़टाईम दिल्ली…..

इन दिनो राहुल गांधी का जोश उबाल पर है प्रियंका गांधी और राहुल दोनो निर्वाचन आयोग मुख्यालय कूच के दौरान दिल्ली पुलिस के साथ हंगामा करते नज़र आए पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया राहुल गांधी ने कहा देश के साथ जो किया गया है वह देशद्रोह है चाहे प्रधानमंत्री मोदी हों अमित शाह हों आरएसएस प्रमुख हों या ज्ञानेश कुमार किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा
राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्तों से विपक्षी सांसदों की मुलाक़ात नहीं होने पर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा से ज़्यादा विपक्षी सांसद आज संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर चुनाव आयुक्तों से मिलने पहुंचे हम करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे हैं पुलिस हमें रोक क्यों रही है और धमका क्यों रही है
इससे पहले विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे पुलिस ने उन्हें नीति आयोग कार्यालय के सामने रोक दिया
यह जगह नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के बीच उस रास्ते पर है जो निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर जाता है आगे जाने से रोके जाने के बाद विपक्षी सांसद सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन किया