द व्यूज़टाईम ब्यूरों…….

गुजरात के कच्छ जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की नाबालिग बच्ची ने अपने ही माता.पिता पर प्रताड़ना और यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसेक पिता ने उसके साथ बार.बार दुष्कर्म किया और इस घिनौने अपराध के दौरान उसकी मां अपने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें खींचती रही। पुलिस ने आरोपी माता.पिता को हिरासत में ले लिया है।
फोन पर बात करने पर शुरू हुआ विवाद
मूल रूप से दूसरे राज्य का रहने वाला यह परिवार पिछले कुछ सालों से गुजरात में रह रहा है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी फोन पर एक लड़के से बात कर रही थी। मां ने उसे देख लिया और जब पिता काम से घर लौटे तो उनसे शिकायत की कि बेटी किसी लड़के से संपर्क में है। इसके बाद गुस्से में आकर पिता ने पहले तो बेटी की जमकर पिटाई की और फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता को कई घंटों तक भूखा.प्यासा रखा गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दरिंदगी की गई। जब पिता उसका यौन शोषण कर रहा था तब उसकी मां ने फोन से उसकी तस्वीरें लीं उसके बाद पीड़िता किसी तरह घर से भागकर अपनी बुआ के घर पहुंची थी ही उसी वक्त उसके माता.पिता वहां पहुंच गए उससे उसका फोन छीन लिया और उसे घसीटते हुए वापस घर ले आए। उसके बाद सुबह जब पिता काम पर गया तो लड़की दोबारा किसी तरह भागकर अपनी बुआ के पास पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद बुआ की मदद की तुरंत पुलिस हेल्पलाइन को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को रेस्क्यू किया। आरोपी माता.पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी मां का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और तस्वीरों व डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।