आगामी त्योहारों के मददेनजर बैंक नही बढ़ाएगें ब्याज़ दर

बढ़ती महंगाई को देखते हुए आगामी सात अक्टूबर को आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में 0 25 आधार अंक की बढ़ोतरी की संभावना जाहिर की जा रही है। ऐसा होने पर बैंकों को आरबीआई से लोन लेने पर पहले के मुकाबले 025 आधार अंक अधिक ब्याज देना होगा और वे इसकी भरपाई ग्राहक से करेंगे। बैंक सभी प्रकार के लोन की दर बढ़ा देगा।

त्योहारी सीजन को देखते हुए बैंक अगले कुछ दिनों के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी को टाल सकता है ताकि त्योहारी सीजन में मकान और ऑटोमोबाइल्स की बिक्री पर असर नहीं हो। नवरात्र से लेकर दिवाली तक मकान और कार की काफी अधिक खरीदारी होती है और 70 प्रतिशत से अधिक खरीदारी लोन की मदद से की जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार मकान के दाम पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गए हैं लेकिन ब्याज दर कम होने से मकान की मांग निकल रही थी। ऐसे में ब्याज दर में स्थिरता जरूरी है। ग्राहक पहले ही मकान की कीमत को लेकर सोच.समझ कर फैसला ले रहा है और ब्याज दर बढ़ने पर रियल एस्टेट सेक्टर प्रभावित होगा। और नवरात्र में गाड़ियों की डिलिवरी लेने के लिए पहले से बुकिंग हो चुकी है। ब्याज दर 025 आधार अंक बढ़ने पर छोटी गाड़ियों के लोन की मासिक ब्याज राशि में खास अंतर नहीं आएगा लेकिन बड़ी गाड़ियों के खरीदार को बढ़ी हुई राशि की चुभन महसूस हो सकती है। ब्याज दर बढ़ने पर फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लेने वाले खरीदार की किस्त की राशि बढ़ जाएगी या फिर लोन की अवधि।

The Views Time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *