स्पोर्टस ब्यूरों जापान

एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल में ईरान को 40.34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया इसके साथ ही भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष कबड्डी का नौवां ख़िताब जीत लियाण्
भारत ने अब तक खेले गए 10 एशियन गेम्स कबड्डी टूर्नामेंटों में से 9 बार गोल्ड मेडल जीता है केवल जकार्ता 2018 में भारतीय टीम ख़िताब से चूक गई थी जब ईरान चैंपियन बना था फ़ाइनल मुक़ाबले की शुरुआत बेहद रोमांचक रही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार टैकल किए और मुक़ाबला बराबरी का रहा एक समय ईरान ने भारत को सिर्फ दो खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया था और स्कोर 9.7 से अपने पक्ष में कर लिया था ऐसे मुश्किल समय में जयदीप दहिया ने ईरान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह को सुपर टैकल कर भारत की उम्मीदें कायम रखीं इसके बाद भारतीय टीम ने मुकाबले में बढ़त बनाए रखी हालांकि ईरान लगातार दबाव बनाए हुए था
मैच के बीच में ईरान के अमीरमोहम्मद जफ़र दानेश ने दो अंकों की रेड लगाकर मुक़ाबले का पहला ऑलआउट कराया इसके बावजूद दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर जारी रही और स्कोर बराबरी पर बना रहा
इसके बाद अर्जुन देशवाल ने शानदार रेड कर महत्वपूर्ण अंक हासिल किए वहीं शादलोई पर भारत के साहसी डैश टैकल ने टीम को 16.14 की बढ़त दिला दी भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा और आखिर 40.34 से जीत दर्ज कर एक बार फिर एशियाई कबड्डी पर अपना वर्चस्व साबित किया इसी के साथ भारत एशियन गेम्स 2026 के पदक तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच चुका हैण् भारत ने अभी तक चार गोल्ड 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है