दव्यूज़टाईम ब्यूरो……..

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी 104 यात्री सुरक्षित रहे।
इंडिगो की फ्लाइट 6 925 ने बुधवार दोपहर करीब 3 10 बजे पटना एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिकए करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आया। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।
विमान को लखनऊ से शाम 505 बजे 6 6968 के रूप में अहमदाबाद के लिए रवाना होना था। तकनीकी जांच के लिए विमान को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। इंजीनियरों की टीम ने विमान की जांच शुरू की।
यात्रियों को अधिक देर इंतजार न करना पड़े इसके लिए एयरलाइन की ओर से दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। सभी यात्रियों को दूसरे विमान से शाम करीब
6 22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।