द व्यूज़ मीडिया/ ब्यूरो / हेल्थ

सुबह सवेरे घर से निकलते वही रोज की तरह दफ़्तर की कुर्सी फिर कार की सीट और शाम को घर का सोफ़ा कई बार पूरा दिन बैठे.बैठे ही निकल जाता है रात के खाने के समय अचानक एहसास होता है कि आपने पूरे दिन कोई कसरत नहीं की ऐसी आदते जो शरीर के अंगो को कमजोर बानाने में कारगर साबित हुआ हुई है दुनिया भर में हुए कई अध्ययनों में पाया गया है कि लंबे समय तक बैठे रहने वाली जीवनशैली से गंभीर बीमारियों का ख़तरा बढ़ सकता है इसलिए बैठकर गुज़ारे जाने वाले समय को कम करने के लिए हम जो भी कर सकते हैं उससे हमारी पूरी सेहत को फ़ायदा होता है लेकिन कसरत के लिए हर दिन अलग से समय निकालना आसान नहीं होता
जानकारो के मुताबिक बैठने का तरीक़ा बदलना कंधों को घुमाना या पैरों को मोड़ना और सीधा करना जैसी छोटी गतिविधियां भी इसमें शामिल हैं वही सेहत को बेहतर बनाए रखने में ये छोटी.छोटी गतिविधियां उम्मीद से कहीं ज़्यादा असरदार हो सकती हैं इनसे ज़्यादा कैलोरी ख़र्च करने दिल और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों का ख़तरा कम करने और यहां तक कि मौत का जोखिम घटाने में भी मदद मिल सकती है अगर हमें इन गतिविधियों के बारे में पता हो तो रोज़मर्रा की आदतों में मामूली बदलाव करके इन्हें आसानी से बढ़ाया जा सकता है इसके लिए कई तरीक़े आज़माए जा सकते हैं
वैसे बैठे.बैठे पैर हिलाने को ही उदाहरण के तौर पर लीजिए बचपन से हमें पैर न हिलाने की सलाह दी जाती है इसे अक्सर ऊबने या किसी बात पर ध्यान न देने की निशानी माना जाता है लेकिन इस सलाह को न मानने की कई वजहें हैं जब हम लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो पैरों की मांसपेशियां लगभग निष्क्रिय हो जाती हैं नारायणन के मुताबिक़ इससे मांसपेशियों का वह नियमित सिकुड़ना कम हो जाता है जो ख़ून से ग्लूकोज़ हटाने और रक्त का प्रवाह सामान्य बनाए रखने में मदद करता है
इसके उलट पैर हिलाने से मांसपेशियों की गतिविधि बढ़ती हैहा ल में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि इससे चुपचाप बैठे रहने के मुक़ाबले ज़्यादा कैलोरी ख़र्च करने में मदद मिलती है नारायणन कहते हैं पहले हुए कुछ शोध बताते हैं कि पैर हिलाने से रक्त वाहिकाओं के कामकाज को सामान्य बनाए रखने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है खड़े होकर ऐसा करने से ये फ़ायदे और बढ़ सकते हैं
एक छोटे अध्ययन में पाया गया कि आदतन पैर हिलाने से चुपचाप बैठे रहने के मुक़ाबले लगभग 16 फ़ीसदी ज़्यादा ऊर्जा ख़र्च होती है चलना इससे बेहतर हो सकता है लेकिन हर स्थिति में चल पाना संभव नहीं होता ऐसे में विमान में सफ़र करते समय अपनी मेज़ पर काम करते हुए या अभी इसी समय पैर हिलाना एक विकल्प हो सकता है
काम करना भी हो सकता है व्ययाम का हिस्सा
काम के दौरान छोटी.छोटी स्ट्रैचिंग भी आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं रोज़मर्रा में शरीर को सक्रिय रखने के इन तरीक़ों के लिए न तो जिम जाना ज़रूरी है और न ही कसरत के लिए अलग से समय निकालना पड़ता है हम अक्सर भूल जाते हैं कि घर के रोज़ के काम भी लंबे समय तक बैठे रहने से बचाते हैं
खाना बनाना बाग़वानी करना और वैक्यूम क्लीनर से घर की सफ़ाई करना भी कसरत का हिस्सा हो सकता है सेहत को फ़ायदा पहुंचाने के लिए घंटों तक शरीर को हिलाते रहने की ज़रूरत नहीं है साल 2024 में हुई एक बड़ी रिसर्च में पता चला कि हर दिन केवल चार मिनट की छोटी.छोटी शारीरिक गतिविधियां भी फ़ायदेमंद हो सकती हैं इसमें ऐसी गतिविधियां शामिल थीं जो एक बार में एक मिनट से भी कम समय तक की गई थीं
रिसर्च में पता चला कि इससे लंबे समय तक बैठे रहने के कारण बढ़ने वाले दिल और ख़ून की नसों से जुड़ी बीमारियों के ख़तरे को कम करने में मदद मिल सकती है पूरे 8 साल 22 हज़ार से अधिक लोगों पर रिसर्च इस रिसर्च में ब्रिटेन के 22 हज़ार से ज़्यादा लोगों से मिली जानकारी का विश्लेषण किया गया इन लोगों ने एक ऐसा उपकरण पहना था जो यह रिकॉर्ड करता था कि वे पूरे दिन में कितना चलते.फिरते हैं
रिसर्च में केवल ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जो तय समय पर नियमित रूप से कोई कसरत नहीं करते थे रिसर्च करने वाली टीम ने आठ साल तक इन लोगों की दिनचर्या पर नज़र रखी
इस दौरान पता चला कि रोज़मर्रा में शरीर की हलचल बढ़ाकर दिन में 11 घंटे से ज़्यादा बैठे रहने से होने वाले सेहत के ख़तरों को कम किया जा सकता है बाद में हुई रिसर्च में यह भी पता चला कि रोज़मर्रा की ऐसी गतिविधियों से समय से पहले मौत का ख़तरा कम हो सकता है सीढ़ियां सामान के थैले और बच्चों के साथ खेलना ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ शोधकर्ता के मुताबिक सीढ़ियां चढ़ना सामान से भरे भारी थैले उठाना और बच्चों के साथ खेलना भी शरीर को सक्रिय रखने वाली गतिविधियां हैं
अगर व्यक्ति दिनभर में चलने.फिरने के छोटे.छोटे मौक़ों पर ध्यान दें तो थोड़ी अधिक मेहनत करके उनका फ़ायदा बढ़ा सकते हैं
मसलन किसी जगह जाते समय अपनी सामान्य रफ़्तार से थोड़ा तेज़ चल सकते हैं इसी तरह दुकान जाते समय गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी करके बाक़ी रास्ता पैदल तय किया जा सकता है
सौपिंग करते समय ट्रॉली लेने के बजाय टोकरी का इस्तेमाल करना भी शरीर को सक्रिय रखने का एक तरीक़ा हो सकता है दुकान पहुंचने के बाद ट्रॉली लेने के बजाय टोकरी का इस्तेमाल करना भी शरीर को सक्रिय रखने का एक तरीक़ा हो सकता है कुछ किलो सामान टोकरी में लेकर दुकान में घूमने से अनजाने में आपकी मांसपेशियों की कसरत हो सकती है
फ़िटनेस का कोई बड़ा लक्ष्य कई बार मुश्किल और थकाने वाला लग सकता है ऐसे में दिनभर में शरीर की हलचल बढ़ाने का एक आसान तरीक़ा यह है कि उसे उन कामों के साथ जोड़ दिया जाए जो आप पहले से करते हैं जैसे आप मेज़ पर बैठे हुए पैर ऊपर उठाए जा सकते हैं इसी तरह फ़ोन पर बात करते समय बैठने के बजाय चलते हुए बातचीत की जा सकती है
किशोर बच्चों को उनके कमरों से बाहर निकालने और दिनभर में उन्हें थोड़ा चलने का मौक़ा देने का भी यह एक अच्छा तरीक़ा हो सकता है
काम के दौरान भी ऐसी नई आदतें अपनाई जा सकती हैं
एक रिसर्च के दौरान डॉक्टरों को ऐसी मेज़ें दी गई जिन पर वे खड़े होकर काम कर सकते थे इससे डॉक्टरों के रोज़ बैठने के समय में लगभग दो घंटे की कमी आई रिसर्च करने वाली टीम ने पाया कि इसके बाद डॉक्टर अपने मरीज़ों से लंबे समय तक बैठे रहने के नुक़सान के बारे में ज़्यादा बात करने लगे
रोज़मर्रा की ये छोटी गतिविधियां शरीर को सक्रिय रखने का ऐसा तरीक़ा हैं जिनके लिए अलग से बहुत ज़्यादा समय निकालने की ज़रूरत नहीं पड़ती ज़रूरी यह है कि ऐसे तरीक़े चुने जाएं जो मुश्किल न लगें और जिन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आसानी से अपनाया जा सके दिनभर में की जाने वाली ये छोटी गतिविधियां धीरे.धीरे आपकी नियमित आदतों का हिस्सा बन सकती हैंण्