दिल की धड़कन, और मौत के सफर की दूरी को जाने एचआरआर टेस्ट से

द व्यूज़ टाइम/.. हेल्थ /डेक्स/..

योगा के बाद आपकी धड़कन कितनी जल्दी सामान्य होती है इससे आपकी सेहत के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चल सकती हैं अगर सीढ़ियां चढ़ते समय आपका दिल बहुत तेज़ धड़कने लगता है या बस पकड़ने के लिए दौड़ते समय सांस फूलने लगती है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप शारीरिक रूप से पूरी तरह फ़िट नहीं हैं
लेकिन योगा बंद करने के बाद आपके शरीर में क्या होता है उससे भी शरीर के अंदर चल रही कई चीज़ों के बारे में पता चल सकता है यहीं हार्ट रेट रिकवरी एचआरआर टेस्ट काम आता है इसमें देखा जाता है कि योगा के दौरान जब दिल तेज़ी से धड़क रहा होता है तब आपकी नब्ज़ कितनी होती है और एक्सरसाइज़ बंद करने के क़रीब एक मिनट बाद दिल कितनी तेज़ी से धड़क रहा होता है इन दोनों के बीच के अंतर को हार्ट रेट रिकवरी कहते हैं

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार हार्ट रेट रिकवरी एचआरआर आपके दिल और रक्त वाहिकाओं की सेहत का एक अच्छा इंडिकेटर है इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं के ख़तरे का अनुमान लगाया जा सकता है लेकिन एचआरआर इससे कहीं ज़्यादा जानकारी दे सकता है टेस्ट में ख़राब नतीजा शुरुआती चेतावनी की तरह काम कर सकता है और शरीर में छिपी दूसरी समस्याओं का पता लगाने में मदद कर सकता है सबसे अहम बात यह है कि इससे ये पता चल सकता है कि किसी व्यक्ति पर मौत का कितना ख़तरा है

2400 वयस्कों की हार्ट रेट रिकवरी एचआरआर की जांच की और फिर छह साल तक उन पर नज़र रखी टीम ने पाया कि जिन लोगों की हार्ट रेट रिकवरी कम थी उनमें स्टडी के दौरान मौत का ख़तरा क़रीब चार गुना ज़्यादा था इसके बाद दुनिया भर में दूसरी रिसर्च टीमों को भी इसी तरह के नतीजे मिले

एचआरआर किसी भी वजह से होने वाली मौत के ख़तरे का अनुमान लगाने का एक बेहद मज़बूत इंडिकेटर बनकर उभरा है भले ही आपके दिल में किसी तरह की समस्या दिखाई दे या न दे
युवा और मिडिल एज के लोगों में तो एचआरआर का संबंध मौत के जोख़िम से कहीं ज़्यादा जुड़ा है बजाय हाई ब्लड प्रेशर के। अब जानते हैं कि घर में आमतौर पर मौजूद चीज़ों की मदद से आप बहुत आसानी से और जल्दी अपना एचआरआर कैसे पता कर सकते हैं
अगर आपको चक्कर आए सीने में दर्द या जकड़न महसूस हो या एक्सरसाइज़ के हिसाब से बहुत ज़्यादा सांस फूलने लगे तो तुरंत रुक जाएं पहले से दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की निगरानी के बिना यह टेस्ट नहीं करना चाहिए

सबसे पहले यह पक्का कर लें कि आपके पास अपने आंकड़े लिखने का कोई तरीक़ा और एक टाइमर हो ज़्यादातर फ़ोन में टाइमर होता है अगर आपके पास स्मार्टवॉच या कोई दूसरा वियरेबल एक्टिविटी ट्रैकर है तो वह भी काम आएगा

इसके बाद आपको अपने अधिकतम हार्ट रेट का पता लगाना होगाअगर आपके पास स्मार्टवॉच या कोई दूसरा वियरेबल डिवाइस है तो वह आपको आपका अधिकतम हार्ट रेट बता सकता है अगर नहीं है तो आम तौर पर इसे 220 में से आपकी उम्र घटाकर निकाला जा सकता है

अब एक्सरसाइज़ करने की बारी है एक्सरसाइज़ इतनी तेज़ होनी चाहिए कि आपका हार्ट रेट आपके अधिकतम हार्ट रेट के 70 से 85 फ़ीसदी तक पहुंच जाए

आपकी फ़िटनेस के स्तर के हिसाब से इसमें दौड़ना साइकिल चलाना या रोइंग करना शामिल हो सकता है

अपना एचआरआर पता करने के लिए एक्सरसाइज़ बंद करने के तुरंत बाद अपनी पल्स यानी नब्ज़ मापें जब आपका हार्ट रेट अभी अपने सबसे ऊंचे स्तर पर हो ऐसा करने का सबसे आसान तरीक़ा स्मार्टवॉच या फ़िटनेस ट्रैकर का इस्तेमाल करना है

इसके अलावा आप अपनी गर्दन पर उंगली रखकर 10 सेकंड तक धड़कनों की गिनती भी कर सकते हैंण् एक मिनट में दिल कितनी बार धड़क रहा है इसका अनुमान लगाने के लिए इस संख्या को छह से गुणा कर दें

इसके बाद बैठकर या लेटकर एक मिनट आराम करें और फिर से अपनी नब्ज़ जांचें अब दूसरी बार मिली संख्या को पहली संख्या में से घटा दें यही आपकी एचआरआर यानी हार्ट रेट रिकवरी है

एचआरआर का कितना होना बेहतर है
एक्सरसाइज़ ख़त्म करने के बाद आपका हार्ट रेट जल्दी से सामान्य स्तर पर लौटना चाहिए

जितनी जल्दी यह नीचे आए उतना बेहतर माना जाता है अच्छा रिकवरी रेट वह माना जाता है जिसमें पहले एक मिनट में हार्ट रेट कम से कम 18 बीट नीचे आ जाए

हालांकि यह संख्या हर व्यक्ति में अलग हो सकती है और उम्र जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है लेकिन अगर एचआरआर 12 बीट से कम है तो आगे चलकर आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का ख़तरा हो सकता है

एक्सरसाइज़ के बाद आपका शरीर कितनी जल्दी आराम की स्थिति में लौटता है इसका पता आपके हार्ट रेट रिकवरी से चल सकता है एचआरआर और किसी व्यक्ति में मौत के ख़तरे के बीच संबंध की वजह वैगस नर्व को माना जाता हैण् यह एक प्रमुख नस है जो दिमाग़ और शरीर के बाकी हिस्सों के बीच अहम कड़ी का काम करती है

यह दिल लिवर आंतों और शरीर के दूसरे अंगों तक और वहां से संकेत पहुंचाती है यह तय करती है कि शरीर तनाव वाली फ़ाइट या फ़्लाइट स्थिति में है या आराम और पाचन वाली स्थिति में

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक हमारे दिल पर काम करने वाले ये दो सिस्टम हैं एक ब्रेक की तरह काम करता है और दूसरा एक्सेलरेटर की तरह जब आप एक्सरसाइज़ करते हैं तो एक्सेलरेटर यानी सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है और शरीर श्फ़ाइट या फ़्लाइट मोड में चला जाता है आपका दिल तेज़ी से धड़कने लगता है और रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं जिससे ऑक्सीजन मांसपेशियों तक पहुंचाई जा सके जब आप एक्सरसाइज़ करना बंद करते हैं तो शरीर को एक्सरसाइज़ के दौरान बने मेटाबॉलिक वेस्ट ;कचरे को बाहर निकालना होता है इसमें लैक्टिक एसिड और दूसरे वेस्ट प्रोडक्ट शामिल हैं इस प्रक्रिया के लिए ऑक्सीजन की ज़रूरत होती है इसे मांसपेशियों से बाहर निकालना होता है इसलिए शरीर में ब्लड फ़्लो बढ़ा रहना चाहिए और हार्ट रेट भी कुछ समय तक ज़्यादा रहना चाहिए जब यह काम हो जाता है तो शरीर ब्रेक लगाता है और पैरासिम्पैथेटिक मोड में चला जाता हैण् यही ब्रेक है और यह शरीर को आराम और पाचन वाली स्थिति में ले जाता है

जैसे.जैसे आपकी फ़िटनेस बेहतर होती है शरीर एक्सेलरेटर और ब्रेक के बीच जल्दी और बेहतर तरीके से स्विच करने लगता है
इसे हायर वेगल टोन कहा जाता है और इसे सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है

The Views Time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *