गौतम गंभीर का वैभव सूर्यवंशी पर तंज सोशल मीडिया नही कोच और कप्तान का होता फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि जब वैभव सूर्यवंशी टीम में आए थे तो उनके लिए कुछ चीजें आसान नहीं थीं। गंभीर ने कहा कि वैभव शानदार फॉर्म में थे लेकिन उनके लिए पुराने बल्लेबाजों को बाहर नहीं किया जा सकता था और इस बारे में उनकी 15 साल के बल्लेबाज से साफ बातचीत हुई थी।

वैभव को टी20 वर्ल्ड कप.2026 के बाद आयरलैंड के दौरे पर भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालांकि वहां उनका डेब्यू नहीं हुआ था। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड गई थी और संजू सैमसन के लगातार फेल होने के बाद वैभव को मौका मिला था। हाल ही में एशियन गेम्स में संजू और वैभव दोनों एक साथ टीम में खेले थे।

गंभीर ने कहा मैंने एक बात और कह दी थी कि सोशल मीडिया और बाहरी आवाजें प्लेइंग. का फैसला नहीं करती हैं। यह निर्भर करता है कि ड्रेसिंग रूम में कौन है कोच और कप्तान क्या महसूस करते हैं कि मैच विनिंग कॉम्बिनेशन क्या हो सकता है और बेस्ट प्लेइंग.11 क्या हो सकती है। इसके अलावा किसने लंबे समय तक अच्छा किया है। क्योंकि अगर वैभव आज खेलेगा तो यह मेरे और उस खिलाड़ी के बीच में मुश्किल संवाद होगा जो वैभव के कारण बाहर जाएगा चाहे वह संजू हों या अभिषेक।

गंभीर ने कहा इसलिए हम अचानक से उस संयोजन को अचानक नजरअंदाज नहीं कर सकते जिसने डेढ़ साल में काफी असर डाला है। तीन.चार असफलताओं के बाद उन्हें एक युवा खिलाड़ी के लिए बाहर कर देना सही नहीं होगा।

वैभव को इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों में मौका मिला था। इसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी और वैभव भी टीम के साथ गए थे। इस दौरे पर खेले गए तीनों टी20 मैचों में वैभव ने अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत की क्योंकि संजू को इस दौरे पर आराम दिया गया था। वह हाल ही में जापान में खेले गए एशियन गेम्स.2026 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

The Views Time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *