द व्यूज़टाइम ब्यूरों…/ जयपुर

एयर इंडिया फ़्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर अधिकारी और सुरक्षाबल पहुंचे हैं
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट को बम से उड़ाने की घमकी के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया
मिली जानकारी के मुताबिक़ इस विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है और अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं एयर इंडिया की फ़्लाइट एआई 2030 को हाइजैक की संदिग्ध धमकी के बाद सुरक्षित तरीके से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया और इसकी सुरक्षा जांच की गई इस धमकी की जांच फ़िलहाल जारी है