भाजपा पर विपक्ष का वार, चिराग का एक और जिन आया बाहर, विपक्ष को मिला नया हथियार।

भारत की राजनीति में भाजपा की मुस्किल बढ़ाने के लिए चिराग का एक और जिन बाहर आया है जिसका नाम सीमा विवाद है भाजपा को घेरने के लिए जिसने विपक्ष को नया हथियार दे दिया है, हम बात कर रहे है भारत चीन सीमा विवाद को लेकर जो जिन चिराग से बाहर आया है उसकी जिसने देश मे राजनीतिक माहौल को गरम कर दिया है जिस पर आईटीबीपी के महानिदेशक के बयान को लेकर कांग्रेस और विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है।

एक कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के महानिदेशक डीजी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति बनी जब अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर दोनों पक्ष भारत और चीन आमने.सामने आ गए यह स्थिति अब भी जारी है आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा है कि भारतीय जवान पुराने हथियारों से लड़ रहे हैं उन्होंने शौर्य कमांडो टीमों के असाधारण काम की सराहना की उन्होंने कहा हमारी नई गठित शौर्य कमांडो टीमों ने इसमें शानदार भूमिका निभाई आईटीबीपी का गठन पहाड़ी इलाकों में गुरिल्ला बल के रूप में हुआ था और 2004 में हमें चीन से लगी सीमा की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी दी गई
ड्रोन और ड्रोन.रोधी तकनीक में निवेश करने और उसे विकसित करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए आईटीबीपी प्रमुख ने कहा कि पारंपरिक तरीकों से चीन का मुक़ाबला करना शायद संभव न हो क्योंकि उसने अपने हथियारों और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में काफ़ी निवेश किया है उन्होंने कहा अब पारंपरिक तरीकों से चीन का मुकाबला करना मुश्किल होगा क्योंकि चीन ने अपने सुरक्षा बलों के आधुनिकीकरण में भारी निवेश किया है और वह आगे निकल गया है लेकिन ड्रोन के ज़रिए छोटे देश बड़े देशों से लड़ सकते हैं जैसा कि हमने रूस.यूक्रेन और ईरान.अमेरिका संघर्षों में देखा है रूस हर महीने रोज़ाना 10 000 से 15 000 सैनिकों की कुर्बानी दे रहा है गौरतलब है कि कपूर 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसी समय यह जिन चिराग से बाहर आया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते जुलाई के महीने में उत्तर.पूर्वी सीमा पर तनाव शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हुई है जुलाई के अंत से अरुणाचल प्रदेश में ऊपरी सुबनसिरी ज़िले के असाफिला और माजा इलाके में तनाव बना हुआ है

अरुणाचल प्रदेश को समाहित करते हुए भारत की संप्रभुता को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली हुई है अंतरराष्ट्रीय मानचित्रों में अरुणाचल को भारत का हिस्सा माना गया है चीन तिब्बत के साथ अरुणाचल प्रदेश पर भी दावा करता है और इसे दक्षिणी तिब्बत कहता है शुरू में अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी हिस्से तवांग को लेकर चीन दावा करता थाण् यहां भारत का सबसे विशाल बौद्ध मंदिर है चीन और भारत के बीच मैकमोहन रेखा को अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा माना जाता है लेकिन चीन इसे ख़ारिज करता है चीन का कहना है कि तिब्बत का बड़ा हिस्सा भारत के पास है
हर बार भारत चीन की आपत्ति को ख़ारिज करता रहा है चीन अरुणाचल प्रदेश में 90 हज़ार वर्ग किलोमीटर ज़मीन पर अपना दावा करता है जबकि भारत कहता है कि चीन ने पश्चिम में अक्साई चिन का बड़े हिस्से पर अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर रखा है
1950 के दशक के आख़िर में तिब्बत को अपने में मिलाने के बाद चीन ने अक्साई चिन के क़रीब 38 हज़ार वर्ग किलोमीटर इलाक़ों को अपने अधिकार में कर लिया था ये इलाक़े लद्दाख से जुड़े थे चीन ने यहां नेशनल हाइवे 219 बनाया जो उसके पूर्वी प्रांत शिन्जियांग को जोड़ता है भारत इसे अवैध क़ब्ज़ा मानता है

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट में कहा गया है है कि जुलाई के आख़िर से भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश में ताक्सिंग के पास असाफिला इलाक़े में गतिरोध जारी ह चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीएलए ने ऊंचाई वाले इलाक़े में तंबू लगाए हैं ये तंबू ऊपरी सुबनसिरी ज़िले के ताक्सिंग सर्कल में माजा कंपनी के ऑपरेटिंग बेस के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी को लेकर भारत की धारणा के मुताबिक उससे 6 से 7 किलोमीटर के भीतर हैं भारत ने 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए शी जिनपिंग की मेज़बानी की थी और दोनों पक्षों ने तनाव कम करने की बात की थी

अपने बयान में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है प्रधानमंत्री और उनका पूरा तंत्र इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है
एक वार्ता के दौरान रणधीर जायसवाल ने कहा जैसा कि हमने पहले भी कहा है भारत.चीन बॉर्डर पर हालात समय.समय पर तब बिगड़ जाते हैं जब चीनी सैनिक अपने तय रास्ते से अलग गश्त ;पेट्रोलिंग करने लगते हैंण् वास्तविक नियंत्रण रेखा ;एलएसीद्ध पर बचे हुए मुद्दों को सुलझाने गलतफ़हमियों को दूर करने और किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए दोनों देश लगातार बातचीत और सैन्य रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं

मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर भी राजी हुए हैं कि बॉर्डर के सही मैनेजमेंट के लिए एलएसी की समझ को और बेहतर बनाया जाए मैं इस बात पर भी जोर देना चाहूँगा कि दोनों देशों के आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए बॉर्डर पर शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है

कांग्रेस ने आईटीबीपी प्रमुख के बयान के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर तीख़ा हमला बोला है और आरोप लगाया है कांग्रेस ने कहा है इस साल जुलाई से ही चीनी सैनिकों के साथ झड़प की खबरें आ रही हैं लेकिन मोदी सरकार इन ख़बरों को दबाने में लगी रही

कांग्रेस के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है यहां तक कि चीन को लाल आंख दिखाने की जगह नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ब्रिक्स सम्मेलन में हंसी ठिठोली करते नज़र आए एक तरफ चीन हमारे सैनिकों के साथ झड़प कर रहा था दूसरी तरफ मोदी चीन के राष्ट्रपति का स्वागत कर रहे थे ये हमारे सैनिकों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है मोदी ने हर बार हमारे सैनिकों को अकेला छोड़ दिया है देश के साथ गद्दारी की है जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा जहां एक तरफ़ चीन के सामने घुटने टेकने वाले प्रधानमंत्री की ओर से लगातार रियायतें देने का सिलसिला जारी है इसी बीच आईटीबीपी के महानिदेशक ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी पीएलए के साथ भारतीय सीमा के भीतर हालिया टकरावों में आईटीबीपी के प्रदर्शन की सराहना की है जो बिल्कुल सही भी है लेकिन प्रधानमंत्री और उनका पूरा तंत्र इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है

चीन अरुणाचल प्रदेश के हमारे शहरों के नाम बदलता जा रहा है और 60 000 मेगावाट का एक बाँध बना रहा है जो हमारी पारिस्थितिकी और जल सुरक्षा के लिए बड़ा ख़तरा है

भारत आज भी 19 जून 2020 को चीन को दी गई प्रधानमंत्री की उस कुख्यात क्लीन चिट की क़ीमत चुका रहा है हमारे 20 बहादुर जवानों की शहादत के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था. ना कोई वहाँ हमारी सीमा में घुस आया है और न ही कोई घुसा हुआ है न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्ज़े में है

पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने भी कहा था है कि लद्दाख में चीनी घुसपैठ के दौरान उन्हें केवल यही निर्देश मिला थाए ष्जो उचित समझो वो करो 4 जुलाई 2025 को उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सैन्य अभियान में चीन की भूमिका कितनी व्यापक और गहराई तक फैली हुई थी

लेकिन 25 अगस्त 2026 को पूर्व चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने सार्वजनिक रूप से लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह के खुलासों का खंडन किया और उसके कुछ ही समय बाद आरएसएस बीजेपी के इकोसिस्टम के एक प्रमुख थिंक टैंक की कमान संभाल ली

देश सवाल पूछ रहा है. सीमा पर जारी तनाव के बावजूद चीन के प्रति यह नरमी और आर्थिक मोर्चे पर बढ़ती निर्भरता आखिर किस तरह का राष्ट्रवाद है देश को 56 इंच की छाती के खोखले दावे नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्पष्ट जवाब चाहिए

हाल के समय में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलनों का चेहरा बने सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने आईटीबीपी प्रमुख के ताज़ा बयान को लेकर तंज़ किया है

दीपके ने एक्स पर लिखा हां क्योंकि जिन सुरक्षा बलों को हमारी सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए उन्हें नागरिकों को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए तैनात किया जा रहा है

मोदी अपने ही देश के नागरिकों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों का इस्तेमाल करके राष्ट्रीय सुरक्षा को जोख़िम में डाल रहे हैं प्राथमिकता हमारी सीमाओं की सुरक्षा होनी चाहिए न कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए दिल्ली को किले में तब्दील करना

एक एक्टिविस्ट ने एक्स पर लिखा चीन की पीएलए हमसे बहुत आगे है हम उसका मुकाबला नहीं कर पाएंगे आईटीबीपी के महानिदेशक के इस बयान के बाद लाल आंखें दिखाने और 56 इंच के सीने की बातें कहां रह गईं खोखले दावों और 2020 में चीन को दी गई उस विवादित क्लीन चिट के पीछे की हक़ीक़त साफ है

शिवसेना यूबीटी नेता ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि देश के गृह मंत्री रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री को जवाब देना चाहिए

The Views Time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *