
RAVI JI

दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न यानी विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के दौरान कई जानी.मानी हस्तियों के नाम उन मतदाताओं की सूची में शामिल हैं जिन्हें चुनाव अधिकारियों ने नोटिस जारी किए हैं इनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी विदेश मंत्री एस जयशंकरए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत कई नाम षामिल हैं
न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ दिल्ली में करीब 3313 लाख मतदाताओं को नोटिस के लिए चिन्हित किया गया है इनमें ज्यादातर मामले ऐसे हैं जहां मौजूदा मतदाता रिकॉर्ड को साल 2002 में हुई पिछली एसआईआर की मतदाता सूची से लिंक नहीं किया जा सका या विवरण में विसंगति मिली हालांकि चुनाव आयोग ने साफ़ किया है कि नोटिस मिलने का मतलब मतदाता सूची से नाम हटना नहीं है आयोग के मुताबिक़ संबंधित मतदाता जवाब और ज़रूरी दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं और किसी का नाम सुनवाई का मौका दिए बिना और उचित आदेश के बगैर नहीं हटाया जा सकता उसके साथ ही लालकृष्ण आडवाणी और उनके परिवार के कई सदस्यों का रिकॉर्ड भी एसआईआर लिस्ट से मैच नहीं हो पाया
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी और बहू गीतिका आडवाणी को नोटिस जारी किया गया है इन तीनों के नाम 2002 की पिछली एसआईआर मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाएण् आडवाणी के बेटे जयंत आडवाणी का रिकॉर्ड मैपिंग प्रक्रिया में सत्यापित हो गयाण् आडवाणी परिवार के ये सभी सदस्य नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं
एस् जयशंकर
विदेश मंत्री एस् जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर को भी नोटिस मिला है दोनों के रिकॉर्ड को अनमैप्ड विद लास्ट एसआईआरष् श्रेणी में रखा गया हैण् यानी उनके मौजूदा मतदाता रिकॉर्ड को पिछली एसआईआर की मतदाता सूची से लिंक नहीं किया जा सका है दोनों नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सुनहरी बाग इलाके के मतदाता हैं
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस मिला है केजरीवाल और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पिछले एसआईआर से मैप नहीं हो पाए् उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल बेटे और माता.पिता के नाम भी इसी श्रेणी में नोटिस पाने वालों में हैं अधिकारियों के मुताबिक़ए उनके एन्यूमरेशन फॉर्म में पिछली मतदाता सूची से लिंक स्थापित करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं थी
रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस मिला है
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके मतदाता विवरण में उम्र से जुड़ी विसंगति के कारण नोटिस मिला था हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि उनके दस्तावेज़ों और जानकारी की जांच के बाद उनके नाम को सही पाया गया है् अब उनका नाम एसी.14 ;शालीमार बागद्ध की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगाए जिसे 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित किया जाना है