द व्यूज़ टाइम/ ब्यूरों /छत्तीसगढ़

आरोपी गिरफ्त में है और मासूम के शरीर से गायब किडनी, फेफड़े ,आंखें, बरामद कर ली गई हैं
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है एक दिहाड़ी मजदूर के मासूम बेटे की खौफनाक तरीके से उसी के रिस्ते मे चाचा लगने वाले दरींदे ने अपनी पैसे की भूख को मिटाने के लिए अपने ही भतीजे को शिकार बना कर उसकी हत्या कर दी। हुई इस घटना से अंजान दिहाड़ी मजदूर का परिवार एक सुबह जब अपनी झोपड़ी में सोकर उठा तो उनका चार साल का बेटा गायब था गुमसुदगी की अफरा तफरी के बाद हुआ घटना का खुलासा।
तलास के बाद एक गड्ढे में मिला मासूम का शव
जब मासूम की तलाश सुरू हुई तब बच्चे का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक गड्ढे में मिला शव कंबल में लिपटा हुआ था बच्चे के पिता ने जब कंबल हटाया तो अपने ही बच्चे की बदहाल अंगो की कटी लास देख कर उनके होश उड़ गए गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी उसके बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई और ये तलाश बच्चे के अपने परिवार पर जाकर खत्म हुई पुलिस के मुताबिक बच्चे को उसके पिता के ही रिश्ते के एक भाई ने अगवा किया था जो बच्चे का चाचा लगता था रूपया की भूख के लिए उसने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी आरोपी को लगा था कि वह बच्चे के कुछ अंग बेचकर जल्दी पैसा कमा सकता है लेकिन बच्चे के पिता और पुलिस को जिस बात ने सबसे ज्यादा हैरान किया वो थी इस पूरी योजना में
मानव सरीर के अंगो का ए आई ऐप द्वारा कारोबार करने का सपना देखना और उसमें अंगो के खरीद फरोख से रूपया कमाने की जो जिद थी वह सचमें हैरान कर देने वाली है। हुई इस घटना से हत्या के कारण पुलिस ने 27 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही बच्चे के शरीर से गायब किडनी फेफड़े और आंखें भी बरामद कर ली गई हैं।
अपराधी ने बनाया था 45 दिनों में हत्या का प्लान
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर अंग बेचकर पैसे कमाने के बारे में एक वीडियो देखा था अपनी योजना को अंजाम देने के तरीके जानने के लिए वह पिछले 45 दिनों से एक ऐप से बातचीत कर रहा था पुलिस के मुताबिक बच्चे के 36 साल के पिता एक साल पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपने गांव से इस इलाके में आए थे उनका गांव यहां से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर है वे नदी पर बने बांध के पास खेतों में मजदूरी करने आए थे उनका तरीका ये था कि जिस खेत में काम करतेए वहीं एक छोटी.सी झोपड़ी बना लेतेण् वहां काम खत्म होने पर किसी दूसरे खेत में मजदूरी करने चले जाते और वहां फिर से झोपड़ी बना लेते
काम की तलाश में गाव आया था आरोपी पैसे की भूख ने बनाया अपराधी
कुछ समय पहले आरोपी भी काम की तलाश में इसी इलाके में आ गया वह बच्चे के पिता की ननिहाल की तरफ से उनके रिश्ते का भाई है और यहां आने के बाद उनके घर आने.जाने लगा जशपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पटनवार ने बताया आरोपी की कमाई बहुत कम थी और वह जल्दी पैसा कमाना चाहता था वह सोशल मीडिया पर वीडियो देखता था और ऐप्स से भी बातचीत करता था एक महीने पहले उसने एक वीडियो देखाए जिसमें दावा किया गया था कि अंग बेचकर 20 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं यहीं से आरोपी के मन में किसी की हत्या करने का विचार आया उसने अपने चार साल के भतीजे को निशाना बनाया जिसे वह अपनी जान.पहचान में सबसे कमजोर समझता था निशाना तय करने के बाद उसने एक बार फिर इंटरनेट खंगालना शुरू किया और एक ए आई के ऐप तक पहुंचा और वही से आरोपी ने अपने सपनो को पूरा करने का मंसूबा बनाया।
कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
पूलिस अधीकारी राकेश कुमार पटनवार ने बताया वह अंग बेचकर पैसे कमाने के तरीके जानने के लिए ऐप पर वॉयस मैसेज भेजकर बातचीत करता था उसे लगता था कि ऐप पर कोई असली व्यक्ति उसे जवाब दे रहा हैश्उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी योजना के बारे में किसी असली व्यक्ति से कभी बात नहीं की ऐप से बातचीत के दौरान ही उसे यह यकीन होने लगा था कि दिल्ली से कोई व्यक्ति बच्चे के अंग खरीदने उसके पास आएगा
5 नवंबर की रात आरोपी ने बच्चे को चिकन खिलाने का लालच दिया बेहद गरीब इस आदिवासी परिवार के लिए चिकन कभी.कभार ही मिलने वाली चीज थी वही पुलिस के मुताबिक उसने पहले बच्चे को शराब पिलाकर नशे में कर दिया इसके बाद वह उसे अपनी झोपड़ी में ले गया और उसके बेहोश होने का इंतजार करने लगा फिर उसने बच्चे का गला काटा और उसकी किडनी फेफड़े और आंखें निकाल लीं
और बच्चे की लास को गड्ढे में दफनाने के बाद आरोपी अंगों को ठिकाने लगाने के लिए अपनी झोपड़ी में लौट आया वह एक बाल्टी लेकर आया और उसके अंदर प्लास्टिक बिछा दिया फिर उसने अंगों को बाल्टी में रखा और ऊपर से एक जींस डाल दी इसके बाद उसने बाल्टी में मिट्टी भर दी और उसे एक दूसरी जगह पर आधा गाड़ दिया।
पुलिस के मुताकि आरोपी तक पहुंचने का सुराग एक स्थानीय व्यक्ति से मिला उसने बच्चे के लापता होने से पहले आरोपी को बच्चे के साथ जाते हुए देखा था उसी प्रत्यक्षदर्शी सूत्र के कारण पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और फिर उसने उस बाल्टी तक पहुंचाया जिसमें बच्चे के अंग रखे हुए थेश्पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है बच्चे के शव और अंगों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था जरूरी नमूने लेने के बाद शव और अंग अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया।
वही पुलिस ने 27 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक ऐप के साथ बातचीत के दौरान आरोपी को यह विश्वास होने लगा था कि दिल्ली से कोई आदमी बच्चे के अंग खरीदने उसके पास आएगा। अपराधी ने मूर्खता की हद पार कर डाली पैसे के भूख की हबस ने उसे जालिम बनाडाला ।