द व्यूज़ टाइम ब्यूरों /…मुम्बई

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 84 की उम्र में भी उन्हें प्यार करने वालों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस उम्र में भी अभिनेता कौन बनेगा करोड़पति के साथ.साथ फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं।
हालांकि अब डॉक्टर ने कुछ दिनों तक बिग बी को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। डॉक्टर से मिली सलाह के बाद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट करके फैंस से माफी भी मांगीए जिसके बाद उनके चाहने वाले एक्टर की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हो रहे हैं।
बिग बी ने यही सेम मैसेज अपने ब्लॉग में पोस्ट करते हुए फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा सबसे पहले तो आप सबको दशहरा की हार्दिक बधाई। ढेर सारा प्यार खुशियां। बहुत सख्त आराम और रिकवरी पर हूं जिसकी वजह से मुझे इस वक्त कम्युनिकेट करने की अनुमति नहीं है। प्लीज मुझे माफ कीजिए। इस जवाब को मेरा आप सबके लिए सम्मान समझिए बाकी चीजें बाद में बताऊंगा।
बिग बी ने फैंस को ये तो बताया कि डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है लेकिन उन्हें क्या दिक्कत हुई है इसका जिक्र अभिनेता ने अपनी पोस्ट में नहीं किया। अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पैर फिसलने की वजह से गिर भी गए थे।