भाजपा की चुनावी रणनीति, राज्यसभा के लिए, यूपी से उतारे 8 सीटों पर उम्मीदवार

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं भी शामिल की गई है राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन का ध्यान रखते हुए अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताया गया है।

धर्मपाल सिंह ,राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल विद्यासागर सोनकर ,गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत ,राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम शामिल हैं।

बरेली की श्रुति गंगवार को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। श्रुति झारखंड के वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। बरेली की रहने वाली हैं। इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही थीं। वही दूसरे उम्मीदवार पर .बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश पाल का नाम भी शामिल है। पार्टी के इस फैसले ने कानपुर.बुंदेलखंड की राजनीति में प्रकाश पाल की भूमिका को क्षेत्रीय संगठन से उठाकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया है।
तीसरे उम्मीदवार में प्रियंका सिंह रावत को चुना गया है प्रियंका सिंह रावत पूर्व लोकसभा सांसद ;बाराबंकीद्ध उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रमुख महिला चेहरा हैं। वे बाराबंकी निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा की सांसद रह चुकी हैं और राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा पूर्व में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार भी प्रत्याशी थे लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। उनके भाई शिवाकांत ओझा भाजपा की टिकट पर प्रतापगढ़ से विधायक निर्वाचित हुए थे। मंत्री भी बने। चौथे उम्मीदवार में धर्मपाल सिंह को सामिल किया गया है जो बरेली की आंवला सीट से विधायक हैं। साथ ही वर्तमान में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री भी हैं।
और पॉचवे उम्मीदवार में भारतीय जनता पार्टी ने आगरा के पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे रामप्रताप के राजनीतिक सफर की खासियत यह है कि उन्होंने पार्टी में अपनी शुरूआत जमीनी कार्यकर्ता के रूप में की और धीरे.धीरे संगठन के विभिन्न दायित्वों को संभालते हुए प्रदेश नेतृत्व में महत्वपूर्ण स्थान बनाया।
जबकि छटे उम्मीदवार में शामिल हुए है गोपी कृष्ण पाण्डेय
जो वरिष्ठ संगठनकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं और लंबे समय से जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और अभियानों का संचालन करते आ रहे हैं।
सातवें में चुना गया है विद्या सागर सोनकर को जो पूर्व उपनेता ;विधान परिषद पूर्व सांसद व पूर्व एमएलसी मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं और भाजपा के कद्दावर दलित चेहरों में गिने जाते हैं। वे जौनपुर ;मछलीशहर से लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश विधान परिषदके सदस्य के साथ.साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं।
और अंत में उत्तर प्रदेश भाजपा में महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को मौका किया गया है।

The Views Time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *