
Ravi ji

संयुक्त राष्ट्र… महासभा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी राजनीतिक हार को आश्वकार करते हुए बेबाकी से कहा की वो ईरान को ख़त्म कर सकते हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द एक समझौता कर लेंगे ट्रंप ने अपनी ताकत को दर्शाते हुए कहा कि अमेरिका अपने भंडार को अब तक की सबसे तेज़ रफ्तार से बढ़ा रहा हैं और हमारे पास सबसे आधुनिक हथियार हैं अमेरिका के पास गोला.बारूद की कोई कमी नहीं है
उन्होंने कहा कायर और ग़द्दार यह कहना पसंद करेंगे कि अमेरिका के पास गोला.बारूद की कमी है लेकिन ऐसा नहीं है हमारे पास इतना गोला.बारूद है कि हम सोच भी नहीं सकते कि उसे कभी पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे उन्होंने कहा मैं सभी देशों से अपील करता हूं कि वे ईरान को पूरी तरह आर्थिक रूप से अलग.थलग करने के हमारी कोशिश में शामिल हों
ट्रंप ने कहा क्या ईरान के साथ ऐसा समझौता किया जाए जिससे उन्हें पुनर्निर्माण करने और पहले से कहीं अधिक महान राष्ट्र बनाने का मौका मिले क्या मैं इस्लामी गणराज्य का पूरी तरह से सफ़ाया कर दूं और ये काम जल्दी कर दूं ताकि उन्हें फिर कभी लोगों और देशों को मारने और नष्ट करने का मौका न मिले क्या मैं उन्हें नरक में धकेल दूं जहां उनके बचने की कोई संभावना न हो और भविष्य में महानता या पीढ़ियों की कोई उम्मीद न हो लेकिन मुझे विश्वास है कि हम एक समझौता कर लेंगे
ट्रंप ने कहा ईरान के मामले में मैं मध्यावधि चुनाव को बिल्कुल महत्व नहीं दे रहा हूं यह मेरे दिमाग में आता ही नहीं है मेरे दिमाग में बस यही बात है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे