पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद पर हमला सिर में चोट से हुए लहूलुहान भीड़ ने तोड़ीं गाडियां

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला हुआ है। उत्तरी बंगाल में मालदा के नागराकाटा में उनके काफिले पर पत्थर चप्पल जूते और लाठी.डंडों से हमला किया गया। हमले में सांसद खगेन मुर्मू बुरी तरह घायल हो गए हैं उनके सिर में गंभीर चोट आई है और चेहरा लहूलुहान हो गया है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता खगेन मुर्मू पर हमला। फोटो . सोशल मीडिया
डिजिटल डेस्क कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में बीजेपी नेता बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उनके सिर में गंभीर चोट आई हैए जिससे उनका पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया है।
यह घटना उत्तरी बंगाल में स्थित मालदा के नागराकाटा की है। बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू का काफिला गुजर रहा था। तभी भीड़ ने उनपर पत्थर चप्पल जूते और लाठी.डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान खगेन के सिर पर चोट आईए लेकिन विधायक शंकर घोष बाल.बाल बच गए।

The Views Time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *